Saturday, January 30, 2010
Thursday, December 31, 2009
नव वर्ष की शुभकामनाये

नया साल आपके जीवन को सुख, सौभाग्य और सफलता के साथ-साथ 'सार्थकता' से सराबोर करे, बस इतना सा ख्वाब नए साल पर ......
CG4भड़ास.कॉम
हमर छत्तीसगढ.कॉम
Posted by cg4bhadas.com at 8:39 PM 0 comments
Wednesday, November 11, 2009
मी मराठी , मैं हिन्दी , और दुनिया गयी भाड में
Posted by Unknown at 2:11 AM 0 comments
Friday, November 6, 2009
रोड शो की सफलता के बाद अब एअर शो
राज्य सरकार उनके मंत्री और मातहतों के जमीन और कागजो पर कमकरतब थे जो अब राज्य सरकार
रोड शो की सफलता के बाद अब एअर शो आसमान पर करतब दिखने का आयोजन कररही है सरकार की ख्वाइशे हनुमान की पूछ से कम नहीं, कभी भी लम्बी हो निकलती हैदरसल राज्य उत्सव के चलते राजधानी में ...आज एअरशो आयोजन है हजारो बच्चो और सरकारी अमला कही व्यवस्था तो कही भीड़ के रूप में शामिल कर उत्सव में चार चाँद और उसे सफल बनाने की कवाद की जायेगी. राज्य के स्कूली बच्चो समेत सभी को कम उचाई से विमानों के करतब दिखने का प्रबंध किया गया है. दो बार स्थल परिवर्तन के साथ आज ये शो बुढा तालाब के ऊपर प्रदर्शित होगा वैसे आज ए़क शो और भी है , चुनावी - शो यह करतब वैशाली नगर की जनता चुनावी समर में शामिल प्रत्याशी और सरकार को दिखाएगी .फिर चाहे विजय प्रत्याशी जनता को ५ साल अपना करतब दिखाए ये और बात है
http://bhadas4cg.com/
Posted by cg4bhadas.com at 8:48 PM 0 comments
Saturday, October 31, 2009
जनता के पैसे पर नेतावो का उत्सव
हैप्पी बर्थ डे "छत्तीसगढ", आज "हमर छत्तीसगढ" ९ साल पूरा कर 10 वे साल में कदम रखेगा. फिर एक बार राजन का परचम लहराएगा, फिर ए़क बार बखानो का पुलिंदा पकडा दिया जायेगा, फिर ए़क बार राज्य के घरो में अँधेरा कर कोठियों को प्रजव्लित किया जायेगा, फिर ए़क बार बाहर से आये महानुभाओं का हम सत्कार करेगे और उपकार सुनेगे, फिर एक बार खेल के मैदानों को गढढो में तबदील कर छोड़ दिया जायेगा, फिर ए़क बार 2.5 करोड़ जनता इसकी तमाश बीन बनेगी. इस तरह आज से छतीसगढ में स्थापना दिवस का ऊलास परवान चढेगा, सात दिन का उत्सव सात करोड़ खर्च और सात महीने से सरकारी कर्मचारी का काम बंद, यही दांस्ता है छग राज्योत्सव की...........
सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ
http://bhadas4cg.com
Posted by cg4bhadas.com at 8:10 PM 0 comments
Tuesday, October 20, 2009
खुद को कंगाल कर के आप बना रहे है सबको करोड़ पति


अभी तक आपने कौन बनेगा करोड़ा पति , फिर दस का दम , और अब सच का सामना जैसे बहुत से धनवान बनाने वाले कार्यक्रम देखे होगे. और सब की धुरी भी अर्थ ही है मतलब पैसा, जी हां हम सभी के मन में ये चाह अंकुरित होते रहती है .. की हम भी करोड़ पति बन जाये ..अब सुनिए एक और सच की आप और हम सभी बना रहे है करोड़ पति ..., करोड़ पति नहीं बल्कि दुनिया का सबसे धनि व्यक्ति जी हा हम ही बनाने जा रहे है दुनिया का सबसे धनि व्यक्ति. वर्ष २०१० में दुनिया का सबसे धनि कौन होगा आपके मन में यह सवाल आ ही गया होगा तो सुन लीजिये ऑरकुट का जनक उनका नाम है आरकुट ब्युक्कोटन वही उसके पिता है जो बनने जा रहे है दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति वो भी अपनी कम मेहनत और आपके ज्यादा सहयोग से. चौकिये मत आपके बूते और भी बहुत लोग चांदी काट रहे है और आप इंटरनेट का बिल भुगतान कर रहे है. ये लिखते समय ही एक इंटरनेट मित्र से मेरी बात हुई जिसमे उन्होंने बहुत ही विनम्रता से ये बात कही " मेरे पास ब्राड बैंड पल्स का प्लान है जिसमे १ जीबी स्पेस ही फ्री है सो रात में देखुगा. मतलब हम किस तरह अपनी सामर्थ से खुद की चादर के अपुरूप इंटरनेट का उपयोग कर के भी किसी को धनि बना रहे है. जितने लेख और आलेख इन ब्लाग और इंटरनेट के साधनों में उपलब्ध है उसे वैलुबली मापे तो लाखो रु के होगे क्यों की एक आलेख १००० रु के भी जोड़े जो मैगजीन या अख़बार से मिलता है तो भी इनकी कीमत का अंदाजा आप खुद लगा सकते है की ये कितने के है. ये तो हुई आलेख या ब्लाग में रखे मटेरियल की बात अब अगर हम उसके संचालक और संचालन पर नजर डाले तो पायेगे की जितना आप महीने के इंटनेट का बिल भरते है उससे कही ज्यादा आपके सर्फिंग या मात्र रजिस्ट्रेशन से उन्हें मिल जाता है वो भी एक दिन में जरा इन आकडो पर गौर करे ...
गूगल आरकुट ब्युक्कोटन को,प्रत्येक व्यक्ति रजिस्ट्रेशन के १२ डाँलर भुगतान करता है वही किसी व्यक्ति को मित्र बनाने पर १० डाँलर ८ डाँलर का भुगतान किया जाता है जबकि कोई मित्र के जरिये मित्र बनता है तो ५ डाँलर जब आप किसी को स्क्रेप भेजते है या कोई आपको स्क्रेप भेजता है तो ४ डाँलर प्रति व्यक्ति के हिसाब से गूगल ऑरकुट को भुगतान करता है बात यही ख़त्म नहीं होती २०० डाँलर प्रति फोटो डाऊनलोड के ,१.५ डाँलर जब कोई किसी को फैन बनता है , हांट लिस्ट में स्थान देने पर २.५ डाँलर. इसी तरह लांग आउट करने के १ डालर और स्क्रेप पढने और सूचि देखने के लिए ०.५ डाँलर अब आप सोचिये . ठीक इसी तरह फेस बुक से लेकर हर वो साधन जो इंटरनेट में चलाये जा रहे है फिर वो याहू हो गूगल या hi5 या फिर कोई अन्य सभी में कमाई की जा रही है और माध्यम आप है. आप फिर चाहे ब्लाग उपयोग करते है या फिर कोई भी इंटरनेटीय संसाधन सभी में आपकी ही मेहनत से करोड़ पति बनाने की कवायद में लोग जुटे है . जहा तक मुझे याद है आरकुट में मित्र बनाने - बनने के आलावा ऐसा कुछ और नहीं है जिससे उपयोग कर्ता को फायदा पहुचे और मित्र भी ऐसे जिनके नाम ही गलत होते है जैसे लड़की का नाम और बनाने वाल लड़का . अब आप ही बताइए ऐसे मित्र बना के किसे फायद पहुचेगा। तो आप बना रहे है ना दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति वो भी खुद को कंगाल कर के ......आये दिन ऐसे नए प्रयोगों से मेल लदे पड़े रहते है जिन्हें इजात कर इंडिया में छोड़ दिया जाता है टेस्टिंग के लिए
Posted by cg4bhadas.com at 12:44 AM 0 comments
Saturday, October 17, 2009
घी के दीये जलावो, जहरीली मिठाई खावो
बहुत पहले की एक धार्मिक कहानी याद आती है की शिर्डी के साई बाबा ने अपनी अलौकिक शक्ति के माध्यम से पानी के दीये जलाये थे....,जगमगा उठी थी शिर्डी ... निश्चित ही बाबा का यह चमत्कार उस वक्त हुआ था जब लोग निराश थे ना धी था और ना इतने पैसे, तब लोगो की खुशियों को बरक़रार रखने के लिए बाबा ने यह चमत्कार किया था ताकि दीवाली के दिन लोग उमंग से भरे रहे बाबा का यह काम चमत्कारी नहीं कल्याणकारी था
आप सभी को दीपावली की शुभकामनाये सहि
सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ
http://bhadas4cg.com
सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ
Posted by cg4bhadas.com at 12:56 AM 0 comments



